10 दिसंबर 2014 - 18:32
ख़ैबर एजेंसी में जेट विमानों की बमबारी में मुख्य कमांडर सहित 11 तालिबान आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान के ख़ैबर एजेंसी इलाक़े में तालिबान आतंकवादियों के ठिकानों पर जेट विमानों की बमबारी में मुख्य कमांडर समेत 11 आतंकवादी मारे गए और 10 से अधिक घायल हो गए।

अहले बैत न्यूज़ एजेंसी अबना के अनुसार पाकिस्तान के ख़ैबर एजेंसी इलाक़े में तालिबान आतंकवादियों के ठिकानों पर जेट विमानों की बमबारी में मुख्य कमांडर समेत 11 आतंकवादी मारे गए और 10 से अधिक घायल हो गए। जबकि उनके 12 ठिकाने नष्ट हो गए। सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम घाटी तीराह अकाह खील और शीर खील घाटी में मौजूद तालिबान चरमपंथियों के केंद्र पर बमबारी से एक उज़्बेक कमांडर समेत 6 चरमपंथी मारे गए जबकि ज़खह खील में स्थापित माउंटेन केंद्र पर जेट विमानों की बमबारी में 5 चरमपंथी मारे गए 10 से अधिक घायल हो गए हैं।